मेरठ में दर्दनाक हादसा: रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

  • Reading time:1 mins read
  • Post comments:0 Comments
You are currently viewing मेरठ में दर्दनाक हादसा: रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

Meerut News : मेरठ में रविवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया गया कि रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर अचानक से स्लैब गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए हैं।

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर रात को ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे, अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। इस दौरान काम कर रहे आठ मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। दो मजदूर चंदन और भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर सोनू कुमार, धर्मेंद्र, सुजीत, सागर, सोनू और राम इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली।

आने-जाने वालो पर भी था खतरा, आ सकते थे चपेट में…
शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जिस समय स्लैब गिरा तो उस समय नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं था, कोई वहां से गुजर रहा होता तो वह भी चपेट में आ सकता था। गाजियाबाद के 2 युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले ही यहां से होकर निकले थे, वह बाल-बाल ही बच गए। घटना से आस-पास में हड़कंप सा मच गया था।

NCRTC के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया
यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर ही गिरा। सेफ्टी बैरिकेडे एरिया के बाहर किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर व मटेरियल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ व मेरठ से दिल्ली जाने के दोनों मार्ग खुले हुए है व सामान्य यातायात तो चल ही रहा है।

Share us on

Leave a Reply